मेधासेतु

उपयोग की शर्तें

सेवा

मेधासेतु AI शिक्षिका मेधा मैम के साथ, छात्र के अपने फ़ोन पर, उसकी अपनी किताब के शब्दों में पढ़ाता है। आज खुले कार्यक्रम, उनकी कीमत और अवधि “हमारे कोर्स” पेज पर हैं।

बोर्ड बूस्टर BSEB कक्षा 10: ₹599, BSEB कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा पूरी होने तक। बोर्ड बूस्टर CBSE कक्षा 10: ₹999, CBSE कक्षा 10 की मुख्य बोर्ड परीक्षा (फ़रवरी–मार्च) पूरी होने तक।

खाता

खाता छात्र के मोबाइल नंबर और अभिभावक की सहमति से बनता है। यह एक फ़ोन पर चलता है; नया फ़ोन 30 दिन में एक बार लॉग-इन कोड से खाता ले सकता है, और अभिभावक को बताया जाता है। दूसरी बार लॉग-इन करने पर पहला सत्र बंद हो जाता है।

बोर्ड बूस्टर BSEB में केवल भारतीय मोबाइल नंबर (+91) से पंजीकरण होता है; बोर्ड बूस्टर CBSE में किसी भी देश का नंबर चलता है। लॉग-इन कोड व्हाट्सऐप पर आता है।

नए खाते को एक बार (हर फ़ोन पर एक ही बार) 2 दिन का मुफ़्त ट्रायल मिलता है। उसके बाद खाता लॉग-इन रहता है, पर पाठ, अभ्यास और टेस्ट पूरे पैक से ही खुलते हैं — भुगतान से या एक्सेस कोड से।

भुगतान

कीमत भुगतान से पहले दिखती है, पूरे कार्यक्रम के लिए; कुछ भी अपने आप दोबारा नहीं कटता। भुगतान Razorpay से होता है — UPI, कार्ड और नेट बैंकिंग। भुगतान की पुष्टि होते ही पूरा पैक खुल जाता है, और क्रमांकित रसीद ऐप में मिलती है। यह भुगतान की रसीद है, GST इनवॉइस नहीं।

पैसे वापसी

भुगतान के बाद पैसे वापस नहीं होते — न पूरे, न आंशिक। हर नए खाते को पहले 2 दिन मुफ़्त मिलते हैं, तय करने के लिए।

उचित उपयोग

पाठ और पैक छात्र की अपनी पढ़ाई के लिए हैं। एक खाता एक छात्र के लिए है।

संपर्क

सुमन पांडेय, +91 70709 96115, B6 1801, गार्डेनिया ग्लोरी, सेक्टर 46, नोएडा, उत्तर प्रदेश 201301।